Posts

Showing posts from January, 2023

आखिर कब कब होंगे गणतंत्र हमारे देश के खेल संघ

Image
हाल ही मे हम सभी देशवाशियों ने 74वा गणतंत्र दिवस मनाया पर आजादी के इतने वर्षो बाद भी हम कितने गणतंत्र हो पाए हैं विशेषकर हमारे देश मे खेल प्रशासन कितना गणतंत्र हैं | हमारे देश मे जितने भी खेल कूद की संस्थाएं हैं कितनी नियमो का पालन करती हैं, खेल संघो और उनके प्रशाशनिक अधिकारियो मे कितनी खेल भावना हैं, व्यवस्थाएं कितनी गणतंत्र हैं आज देश मे सिर्फ खेल प्रेमियों क़ो नहीं सभी देश वाशियों क़ो सोचना चाहिए | ओलम्पिक मे व अन्य ढेरो अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी गणतंत्र दिवस के कुछ दिन पहले अचानक से धरना पर बैठ जाते हैं, जिसको एक राजनैतिक मोड़ देने की भी पूरी कोशिश होती हैं लेकिन धरने पर बैठे पहलवान इससे साफ मना कर देते हैं और राजनैतिक लोगो से उचित दुरी इस मुद्दे पर रखते हैं | पहलावानों ने कुस्ती संघ के अध्यक्ष श्री ब्रिजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए व खेल मंत्रालय से गुजारिश करी क़ो वों फेडरेसन क़ो भंग कर, मंत्रालय के अंदर डाइरेक्ट रख संचालन करें | कुछ ही दिनों मे पहलवानो ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वाशन पर अपना धरना ख़त्म भी किया और खेल मंत्रालय और सरकार इस मस...