भारतीय खेल संघो की राजनीती
भारतीय खेल संघो की राजनीति मे कितना दबदबा और मसाला है वों इस बात से साफ समझी जा सकती है भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तों वों गुजरात क्रिकेट संघ के भी अध्यक्ष रहे, वर्तमान मे आसाम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्व शर्मा जी भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष है और इसी तरह ना जाने कितने लोग है पर क्या वों उसी तरह से चुने जाते है जिस प्रकार से सांसद और विधायक चुने जाते है, क्या आम जनता या खेल से जुड़े हुए लोग उनका अवलोकन, उनके काम काज का जिक्र उसी तरह से करते है जिस प्रकार से करते है जैसे एक सांसद विधयाक का करते है तों इसका जवाब है दूर दूर तक नहीं | लोकतान्त्रिक देश मे खेल संघो मे चुनाव व कई मामलो मे लोकतान्त्रिक व्यवस्था का धज्जिया उड़ाते हुए देखा जा सकता है पर चुकी मिडिया और लोगो के बिच मे इतनी चर्चा नहीं होती अतः यहाँ पर अक्सर जो लोग ज़्यादा ताकतवर होते है उनका बोलबाला कायम रहता है जिसे हम आम बोल चाल मे "जिसकी लाठी उसकी भैस" कहवात का सटीक पर्याय कह सकते है | 18 जनवरी 2023 क़ो ओलम्पिक मे देश क़ो पदक दिलाने वाले और तमाम अंतराष्ट्रीय कुश्ती प्रतिय...